फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगी तपिश: चंडीगढ़ में 41 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी-अभी नहीं मिलेगी राहत

Thu, 28 Apr 2022 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। मोहाली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बढ़ा पारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही तेज धूप होने से आसमान से आग बरसने लगी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख हो गए। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। चिलचिलाती धूप व गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। गर्मी का असर ऐसा है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अप्रैल की इस गर्मी ने जून की याद दिला दी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में उछाल के साथ गर्मी अभी और बढ़ेगी। गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर लोग नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस, कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन करते दिखे। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ेगा। आगामी दिनों में हवा के चलने और औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। मोहाली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले चार दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। लू भी चल सकती है। इस दौरान घर से निकलना मुश्किल होगा। मौसम विभाग ने शहर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें