फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: चंडीगढ़ पुलिस के SI ने दुकान से सिगरेट का पैकेट चुराया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी

Wed, 17 Aug 2022 11:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

सब इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह दुकान पर सिगरेट वापस देने आया और सिगरेट के पैसे देने लगा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद सिगरेट का पैकेट चोरी करता एसआई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर का दुकान से सिगरेट का पैकेट चोरी करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एसआई सिगरेट का पैकेट चोरी करता दिखाई दे रहा है। चोरी की शिकायत अभी तक पुलिस में नहीं दी गई है। सोमवार को राजीव कॉलोनी स्थित एक दुकान में एसआई सिगरेट लेने पहुंचा था। उसी दौरान उसने सिगरेट का पैकेट उठाकर अपनी जेब में डाल लिया और वहां से चला गया। 

विज्ञापन


जब दुकानदार ने दुकान के काउंटर पर रखी सिगरेट के पैकेट गिने तो दो पैकेट गायब थे। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद सब इंस्पेक्टर से बात की गई तो वह दुकान पर सिगरेट वापस देने आया और सिगरेट के पैसे देने लगा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें