फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस का स्थापना दिवस: भव्य परेड का आयोजन, कार्यक्रम में प्रशासक रहे मुख्य अतिथि

Thu, 18 Nov 2021 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को स्थापना दिवस परेड कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिमों ने भव्य परेड में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रशासक ने परेड का निरीक्षण किया और फिर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में गुरुवार को पुलिस का नया रूप देखने को मिला। हमेशा हाथ में हथियार और चेहरे पर गंभीरता लिए रहने वाले अफसरों और पुलिसकर्मियों के चेहरे पर केवल हंसी थी। उत्साह इतना ज्यादा था कि ढोल की थाप जबरदस्त डांस किया। 

विज्ञापन


पुलिस के 55वें स्थापना दिवस पर परेड के आयोजन में यह नजारा देखने को मिला। इस मौके पर छह निरीक्षकों को पदोन्नत कर डीएसपी का प्रभार सौंपा गया। उत्साहित कर्मचारियों ने डीजीपी प्रवीर रंजन से लेकर एसएसपी कुलदीप चहल और यातायात मनीषा चौधरी, एसपी सिटी केतन बंसल को कुर्सी पर बैठाकर उछाला। अफसरों ने भी इस उत्साह में कर्मचारियों के संग पूरा आनंद लिया। पदोन्नत होने के बाद उत्साहित डीएसपी ने सीटियां मारकर अपनी खुशी भी व्यक्त की।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और उनके सलाहकार धर्मपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिसकर्मियों की टुकड़ियों ने परेड की। एएसपी मृदुल के नेतृत्व में टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। वहीं, बैंड की टीम ने भी अतिथियों को सलामी दी। 
विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे मकानों को जल्द उन्हें सौंप दिया जाएगा। सुरक्षा करने वाले सुरक्षित रहेंगे, तभी हम सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी बुलाया गया था। सभी ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। वहीं गुरुवार शाम को डीजीपी प्रवीन रंजन के सेक्टर-5 स्थित सरकारी आवास में एट होम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इन इंस्पेक्टरों के कंधों पर लगे तमगे
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और उनके सलाहकार ने डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने वाले निरीक्षक बरजिंदर सिंह, श्रीप्रकाश, गुरजीत कौर, दिलबाग सिंह, मंजू शर्मा और जसविंदर कौर के कंधों पर स्टार लगाए। इसके बाद सभी को बधाई भी दी। 

यहां रहेंगे तैनात
निरीक्षक गुरजीत कौर को डीएसपी यातायात, श्रीप्रकाश को आईआरबी का सहायक कमांडेंट, दिलबाग सिंह को डीएसपी पीसीआर, जसविंदर कौर को डीएसपी ट्रेनिंग और बरजिंदर सिंह को डीएसपी कम्युनिकेशन का प्रभार दिया गया है।

प्रदर्शनी में दिखे अलग-अलग रंग
इस मौके पर बुड़ैल जेल के अंदर कैदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पेटिंग लगीं थीं। इसके अलावा कपड़े के मास्क, मोमबत्ती सहित कई वस्तुएं थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें