फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बन गया चोर, 50 मोबाइल बरामद, ये वजह आई सामने

Sun, 22 Aug 2021 01:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपी पहलवान ने वर्ष 2014 में कुश्ती के राष्ट्रीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। बाद में नशे की लत लगी तो चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। पहलवान चरण कमल के पास से 50 मोबाइल बरामद हैं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग साढ़े 9 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पटियाला में भी मारपीट का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
आरोपी पहलवान व बरामद मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को चोर बना दिया। 2014 में कुश्ती के राष्ट्रीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले पटियाला निवासी चरण कमल (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी के 50 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पहलवानी करने वाले पटियाला के राओमाजरा निवासी चरण कमल ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उसे चिट्टे की लत लग गई। 

विज्ञापन


वह रोजाना दो ग्राम नशे का सेवन करने लगा। वह पंजाब से ही चार हजार रुपये में नशा खरीदता था। इस लत को पूरा करने के लिए पहले तो उसने अपने घर में चोरी करनी शुरू की। बाद में बाहर चोरी करने लगा। इस तरह वह अपराध के रास्ते पर चलता चला गया। 

आरोपी के पास से बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लगभग साढ़े 9 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पटियाला में भी मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपी के पिता निजी काम करते हैं। उसका छोटा भाई कनाडा में रहता है और मां एक कॉलेज में लेक्चरर हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 16 से चुराए थे मोबाइल, घड़ियां
8 अगस्त को सेक्टर-16 निवासी वकील सुमित सहगल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर से किसी ने दो मोबाइल, जूतों समेत दो घड़ियां चुरा ली हैं। सेंट्रल डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क के आदेश पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम बनाई। टीम को सूचना मिली कि आरोपी पटियाला स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास बने एक होटल में रुका है। वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें