कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक महीने पहले महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के मामले में अब तक न्याय न मिलने पर चंडीगढ़ पीजीआई के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार सुबह आठ बजे से 1 घंटे की पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि एक महीना बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है इसलिए उन्होंने कोलकाता में न्याय की लड़ाई लड़ रहे ऑल इंडिया रेजिडेंट एंड जूनियर डॉक्टर ज्वाइंट एक्शन फोरम को समर्थन देते हुए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
कोर्ट की सुनवाई के एक दिन पहले देश भर के डॉक्टर से एकजुटता की मांग की गई है। पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सुबह आठ से नाै बजे तक पेन डाउन हड़ताल करने के साथ ही प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत वे काले बैच पहन कर ड्यूटी करेंगे।