फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑफलाइन चालान भरा<bha>;</bha> फिर भी बेवसाइट पर स्टेटस रिपोर्ट पेडिंग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत में ऑफलाइन चालान का भुगतान करने के दो से तीन महीने के बाद भी ऑनलाइन स्टेटस रिपोर्ट पेंडिंग दिखाई दे रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्चुअल कोर्ट के मुकाबले लोग कोर्ट में चालान जमा करवाने आ रहे लोगों की संख्या अधिक है। सितंबर-2023 में सुप्रीम कोर्ट की पहल पर पूरे देश भर में वर्चुअल कोर्ट के तहत ऑनलाइन चालान को निपटाने की प्रक्रिया चालू की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की यह पहल चंडीगढ़ जैसे शिक्षित शहर, जिसकी साक्षरता दर 86.43 है। वह पूरी तरह से कामयाब होती नजर नहीं आ रही है। वर्चुअल कोर्ट में निर्धारित चालान शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। वहीं, ऑफलाइन कोर्ट में चालान शुल्क कम हो जाता है। इस कारण लोग अधिक संख्या में ऑफलाइन भुगतान का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि कोर्ट, पुलिस और लोगों का समय बचाने के उद्देश्य से वर्चुअल कोर्ट शुरू की गई थी।
विज्ञापन


वकील राजिंदर शर्मा ने बताया कि लोग कोर्ट में आकर चालान का भुगतान कर रहे है। प्रक्रिया के अनुसार भुगतान के बाद चालान वर्चुअल कर दिया जाता है। इसके बाद 15 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट पर चालान पेडिंग स्टेटस से हट जाता है। लेकिन दो-तीन महीने बाद भी बेवसाइट पर स्टेटस रिपोर्ट पेंडिंग ही नजर आ रही है। वहीं, एक अन्य वकील ने बताया कि स्टेटस पेंडिंग दिखने की वजह बेवसाइट का ठीक ढंग से काम न करना है। मई और अगस्त में वेबसाइट 15-15 दिन तक बंद रही। वहीं, हर दिन कोर्ट में चालान के मामलों की संख्या चार-पांच हजार है। ऐसे में पेंडेंसी रेट लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें