फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन की विशेष बैठक आज, कर्मचारियों से समझौते पर होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की विशेष बैठक सोमवार को होगी। इस दौरान घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों से हुए समझौते (एमओयू) पर अंतिम मुहर लगेगी। सदन के सामने एमओयू को पढ़कर सुनाया जाएगा और उस पर पार्षदों से सहमति ली जाएगी। साथ ही निगम में आरएलए को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर रविकांत शर्मा ने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ पार्षद राजेश कालिया, निगम आयुक्त केके यादव और अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग ने लगातार बैठक की। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट कहा गया कि गाड़ियों से ही कचरा लेना होगा, वहीं लोगों से पैसे भी नगर निगम ही लेगा। कर्मचारियों को उनकी मांगों के अलावा वर्दी, जूते और बीमा का प्रावधान कराया गया है। वहीं कर्मचारी कल्याण निधि का भी प्रावधान है, जिसमें 10 लाख तक कि राशि जमा होगी। किसी भी कर्मचारी के लिए आपातकाल की परिस्थिति में यह राशि काम आएगी। इसके अलावा हर कर्मचारी से एमओयू करने पर भी सहमति मिल गई है। एमओयू में जो संशोधन था, वह हो गया है। वहीं आरएलए को लेकर पार्षदों से सहमति के बाद एजेंडा प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें