फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू शासन सुधार के लिए इसी माह हो सकती है उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय शासन सुधार के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक फरवरी माह में होगी। पहली बैठक ऑनलाइन हो सकती है। इसकी योजना बन रही है। इस बैठक में सभी सदस्यों को पीयू के शासन संचालन के बारे में बताया जाएगा और उसमें कुछ भी बिंदु सुधार के योग्य लगेंगे उस पर कमेटी काम करेगी।
विज्ञापन

हाल ही में चांसलर कार्यालय की ओर से पीयू शासन सुधार के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में बड़े-बड़े विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। दो माह में इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट देनी है। ऐसे में कमेटी को तेजी से काम करना है। इसी माह में एक बैठक होगी और इस पर पूरी योजना बनेगी। सूत्रों का कहना है कि शासन सुधार के लिए शिक्षक, कर्मचारी व विशेषज्ञ क्या चाहते हैं? इसके लिए भी उनका पक्ष लिया जाएगा। यही नहीं कमेटी पीयू संविधान को भी देखेगी। उसी के मुताबिक निर्णय लिए जाएंगे। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट चांसलर को सौंपेगी।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय कमेटी में ये हैं शामिल
- केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पंजाब के कुलपति
- निदेशक आईआईटी रोपड़-पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सदस्य सचिव होंगे
- निदेशक आईआईएम अमृतसर
- प्रो. केएन पाठक, पूर्व कुलपति, पंजाब विश्वविद्यालय
- पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति
- यूजीसी चेयरमैन के नॉमिनी
- पंजाब सीएम के नॉमिनी एक विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे
- डीपीआई कॉलेज पंजाब सरकार
- निदेशक उच्च शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन
- चांसलर के नॉमिनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें