फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों पर होर्डिंग्स लगाना पड़ा भारी: पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के खिलाफ नोटिस, साढ़े 29 हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 23 Apr 2022 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अतिरिक्त आयुक्त रूपेश कुमार की टीम ने सभी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर जब्त कर लिए। उसके बाद निगम ने नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है। यह पहली बार है जब किसी नेता के पोस्टर बिना अनुमति लगाने पर कोई कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस प्रधान का पदभार संभालते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने बिना अनुमति होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने पर नोटिस जारी कर साढ़े 29 हजार जुर्माना लगाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग का शपथ ग्रहण समारोह था। उनके स्वागत के लिए नियमों को दरकिनार कर पेड़ों पर पोस्टर व बैनर लगा दिए गए। 

विज्ञापन


आयुक्त आनिंदिता मित्रा के निर्देश पर निगम ने तत्काल सभी पोस्टरों को जब्त कर लिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में भी ऐसा ही हुआ था लेकिन निगम कोई कार्रवाई नहीं कर सका था। नगर निगम पर नेता हमेशा हावी रहे हैं और अधिकारी इस मामले में अपना बचाव भी करते दिखे हैं। कहा जाता है कि अगर शहर में आम आदमी अपना छोटा सा विज्ञापन कर ले तो निगम नोटिस से लेकर जुर्माना तक लगा देता है लेकिन नेताओं के मामले में चुप्पी साध लेता है। 

उधर कांग्रेस भवन के बाहर पेड़ों पर वड़िंग के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने की निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। शहर में पेड़ों पर प्रचार-प्रसार करना कानूनन अपराध है। इसकी जानकारी मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त रूपेश कुमार की टीम ने सभी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर जब्त कर लिए। उसके बाद निगम ने नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है। यह पहली बार है जब किसी नेता के पोस्टर बिना अनुमति लगाने पर कोई कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें