फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने चार नाम का पैनल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक पद पर नई तैनाती के लिए सोमवार को संस्थागत निकाय (इंस्टीट्यूशनल बॉडी) की बैठक हुई। इसमें निकाय के अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने अन्य सदस्यों की सहमति से चार नामों का पैनल तय किया। अब इस पैनल को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजा जाएगा। जहां इन चार नामों में से ही एक नाम पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इन चार नामों की सूची में पीजीआई चंडीगढ़ के हृदय रोग विभाग के डॉ. यशपाल शर्मा, मेडिसिन विभाग के डॉ. संजय जैन, न्यूरोलॉजी के डॉ. विवेक लाल और रेडियोथेरेपी के डॉ. आरके कपूर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, पैनल में वर्तमान प्रभारी निदेशक प्रोफेसर सुरजीत सिंह का नाम नहीं है।
गौरतलब है कि पीजीआई निदेशक पद पर तैनाती के लिए बीते 17 जनवरी से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई थी। तीन दिन तक चले साक्षात्कार में पीजीआई व अन्य संस्थानों के 32 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 20 उम्मीदवार पीजीआई जबकि 12 अन्य चिकित्सा संस्थानों से थे। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा डॉक्टरों के नाम का पैनल तय किए जाने के बाद भी आगे की प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक महीने का समय और लगेगा। बता दें कि पीजीआई के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जगतराम 31 अक्टूबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर सुरजीत सिंह को कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें