फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारी ने ही नाबालिग संग मिलकर की थी एटीएम लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहलाना स्थित एयरफोर्स स्टेशन के 12 विंग स्थित यूको बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपी की पहचान जीरकपुर के बृजवासी पश्चिम निवासी मोनू राम (25) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मोनू को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि 16 वर्षीय नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोनू सरकारी कर्मचारी है और वह एयरफोर्स के अंदर लॉन्ड्री में काम करता है। बता दें कि 25 फरवरी की रात वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सेक्टर-31 थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पैसों के लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-31 थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी मोनू को रामदरबार फेज-2 स्थित डीआरडीओ ऑफिस के आगे से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल उपकरण और कपड़े भी बरामद कर लिए। मोनू से पूछताछ के बाद 16 वर्षीय नाबालिग को भी काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले दोनों ने मोनू के घर में बैठकर एटीएम लूट की योजना बनाई थी।
25 फरवरी की रात को दिया था वारदात को अंजाम
एयरफोर्स स्टेशन के 12 विंग के यूको बैंक की ब्रांच मैनेजर कविता रानी ने बैंक अधिकारियों को शिकायत में बताया था कि एटीएम कुछ दिन से काम नहीं कर रहा था। जब एटीएम को चेक करने वाले कर्मचारी एटीएम में पहुंचे तो पता चला मशीन को कटर से काटने की कोशिश की गई है। इस कारण से मशीन नहीं चल रही थी। जब बैंक अधिकारियों नें सीसीटीवी चेक करवाए तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति 25 फरवरी की रात को मशीन को काटने की कोशिश करता हुआ कैमरे में दिख रहा था। हालांकि, वह वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन की चेस्ट में 8 लाख 41 हजार रुपये थे, जबकि बैंक लॉकर में करीब साढ़े 15 लाख रुपये पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें