फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के सीडीएम से 6.50 लाख उड़ाए, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित बाजार में लगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) से 6.5 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक आस्था सिंह की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। पुलिस जांच में सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोग अलग-अलग एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालते दिखे हैं।
विज्ञापन

आस्था सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक के बाहर रुपये जमा करने और निकालने के लिए कैश डिपॉजिट मशीन लगाई गई है। बैंक स्टाफ ने जब मशीन के अंदर मौजूद नकदी को चेक किया तो पता चला कि 500-500 रुपये के 1302 नोट गायब थे, जिनकी फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन हुई है।
बैंक कर्मियों ने जांच की तो सामने आया कि मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में 11 से 13 जून 2021 के बीच कुछ संदिग्ध देर रात आकर अलग-अलग एटीएम कार्ड से रुपये निकाल रहे हैं। आरोपियों ने तीन दिन में ये रुपये निकाले हैं। वारदात को अंजाम देते समय आरोपियों ने मास्क लगा रखा था। साइबर सेल केस को सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें