फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ अग्निकांडः क्यों गिरी इमारत, 4 थ्योरी

Tue, 10 Jun 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार कंकरीट की इमारत में आग से सरिया पिघलने से पूरा ढांचा खड़ा नहीं रह सका और ढेर हो गया। आयरन का मेल्टिंग प्वाइंट 1538 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन


आग की वजह से इमारत फायरकेज बन गई और तापमान डेढ़ हजार डिग्री से ऊपर चला गया होगा।

गिरने से पहले हुए धमाके

इमारत में आग के दौरान धमाके भी हुए। गिरने से पहले भी एक जोरदार धमाका हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये धमाके एसी प्लांट या सिलेंडर से हो सकते हैं।

गर्म हवा के कारण बन गया था दबाव

आग से अंदर की हवा गरम हो रही थी। ऊपर से पानी की बौछारें थीं, इससे भी स्टीम बनी होगी। हालांकि धुएं के साथ यह प्रेशर रीलिज हो रहा था मगर दहकती इमारत में अंदर का दबाव लगातार पिलर और बीम्स पर बढ़ता गया।
विज्ञापन

उपरोक्त तीनों कारण एक साथ जिम्मेवार

दहकती इमारत में उपरोक्त तीनों कारण एक साथ मौजूद थे। इसलिए मेल्टिंग प्वाइंट से पहले ही ढांचा दबाव और धमाकों के आघात से धराशायी हो गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें