फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव के लिए भाजपा के नारे का ऐलान, घोषणा पत्र का नाम भी तय

Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव को लेकर चंडीगढ़ बीजेपी की मीटिंग
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपने नारे का ऐलान कर दिया है। साथ ही पार्टी के घोषणा पत्र का नाम भी तय कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने सेकटर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में अपने सभी 21 उम्मीदवारों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, मेयर अरुण सूद, मीडिया प्रभारी रविन्द्र पठानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में सभी उम्मीदवारों को ठीक ढंग से नामांकन भरने के तरीके और चुनाव आयोग की हिदायतों की जानकारी  दी गई। उम्मीदवारों को चुनावी रणनीतियों के बारे में भी बताया गया। उम्मीदवारों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

टंडन ने कहा कि प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे देश में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं और बताएं की कांग्रेस जो पिछले कई वर्षों से देश के विकास कार्य करवाने में नाकाम रही। भाजपा ने वे सभी कार्य कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अपना घोषणा पत्र ‘विजन डाक्यूमेंट्स’ के नाम से जारी करेंगें।
विज्ञापन


ये होगा चुनाव में पार्टी का नारा
उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी का नारा ‘कांग्रेस के 14 वर्ष और भाजपा के 10 महीने’ होगा। टंडन ने कहा कि नगर निगम में कांग्र्रेस के 14 वर्ष में उतना काम नहीं कर पाई जितना कि भाजपा ने 10 महीने में कर दिखा है। इस मौके पर भाजपा, चंडीगढ के आईटी सेल के इंचार्ज धीरेंद्र तायल, कन्वीनर दीपक मल्होत्रा तथा इलेक्शन सेल के इंचार्ज हितेश पंडित, कन्वीनर शिवाय भी उपस्थित रहे।

‘सब ठीक हो जाएगा’
टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में उपजी कलह के बाद पार्टी ने  डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि लोगों का दर्द सुना और समझा है। दो तीन वार्डों पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। इस संबंध में हाईकमान को सूचित कर दिया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से पार्टी के साथ खड़े हैं। सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें