अमर उजाला के ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज 2016’ प्रतियोगिता के ऑडिशन आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लिए गए। प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी राउंड आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एनएच-95, चंडीगढ़-लुधियाना रोड मोहाली के ऑडिटोरियम (ऑडी-5) में आयोजित किए गए।
ऑडिशन के राउंड्स में जजों का पैनल ने तय मानकों के आधार पर अपना फैसला सुरक्षित रखा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ये भव्य आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था
आज प्रीलिमिनरी राउंड के लिए जो प्रतिभागी भाग लेना चाहते थे, उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एनएच-95, चंडीगढ़-लुधियाना रोड मोहाली में आकर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑडिशन में भाग लिया।
अमर उजाला के ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016’ के मुख्य प्रायोजक डाबर फेम गोल्ड अल्ट्रा ब्लीच है। पावर्ड बाई मारुति सैलेरियो, हेल्थ पाटर्नर एचएसएल, फुटवियर पार्टनर कार्टन लंदन है।