फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, आईएसबीटी 43 से पीजीआई तक बना पहला एक्सप्रेस रूट

Sat, 13 Nov 2021 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब 40 इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर महीने के आखिर तक चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इसके बाद अगले साल तक 40 और ई-बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। पहली 40 बसों के लिए अशोक लेलैंड कंपनी से करार हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासक ने ई बसों को रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक बसों के लिए चंडीगढ़ के लोगों का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर 17 के बस स्टैंड से 11 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव नितिन कुमार यादव, डीजीपी प्रवीन रंजन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि इन बसों के शुरू होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। उन्होंने दिल्ली का भी हवाला दिया और कहा कि दिल्ली की जो स्थिति है वह परिवहन की वजह से ही है, इसलिए धीरे-धीरे करके डीजल की बसों को कम करना होगा और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन अभी 11 बसों को हरी झंडी दिखा रहा है। इस साल के अंत तक 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। यह पूरे शहर वासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है।

इन बसों को मिलाकर सीटीयू एक एक्सप्रेस रूट की शुरुआत कर रहा है। इस रूट पर लोगों को बस के लिए 10 मिनट से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शहर में पहले एक्सप्रेस रूट की शुरुआत शनिवार से हो गई है। ये रूट आईएसबीटी-43 से पीजीआई तक के लिए बनाया गया है। इस रूट पर बसें वाया आईएसबीटी-17 होकर जाएंगी। विभाग के अनुसार, इस रूट पर काफी सवारियां रहती हैं, इसलिए इस एक्सप्रेस रूट की शुरुआत की जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि हर 10 मिनट पर बस आने से सवारियों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी 40 इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर महीने के आखिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद अगले साल तक 40 और ई-बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। पहली 40 बसों के लिए अशोक लेलैंड कंपनी से करार हुआ है। इन बसों में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें