फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: पुलिस को देखकर भाग रहे तस्करों की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Mon, 13 Nov 2023 10:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर

सार

मृतकों में गांव घूदू वाला निवासी अमर सिंह व कुलबीर सिंह दोनों सगे भाई थे। ये दोनों अपनी सात साल की पोती संग बाइक पर सवार होकर मक्खू से गांव भल्लू वाला जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर के मक्खू में बिजली घर के सामने तस्करों की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम तस्करों की कार का पीछा कर रही थी तभी तस्करों की कार के आगे बाइक आ गई। तस्करों की कार से छह पैकेट हेरोइन बरामद होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है जब हादसा हुआ तो लोग कार में से हेरोइन उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों में गांव घूदू वाला निवासी अमर सिंह व कुलबीर सिंह दोनों सगे भाई थे। ये दोनों अपनी सात साल की पोती संग बाइक पर सवार होकर मक्खू से गांव भल्लू वाला जा रहे थे। हादसे में सात साल की बच्ची की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसा स्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें