फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की तर्ज पर पंजाब में बनेगा महागठबंधन: कैप्टन

Thu, 17 Dec 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कांग्रेस बिहार की तर्ज पर सेकुलर पार्टियों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाएगी। ये खुलासा पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कि पंजाब में महागठबंधन के लिए वे मनप्रीत बादल, बहुजन समाज पार्टी और लेफ्ट पार्टियों से बात करेंगे पर आम आदमी पार्टी को महागठबंधन में शामिल नहीं करेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बाकी सभी सेकुलर पार्टियों से बात करेंगे और उन्हें अपने साथ लेंगे।

इससे पहले भी पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मनप्रीत बादल की पार्टी पीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इसका कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला था, बल्कि मनप्रीत बादल खुद चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें