फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना, जेपी नड्डा व गजेंद्र शेखावत से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

Thu, 16 Dec 2021 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए। यहां वे भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। कैप्टन भाजपा के शीर्ष नेताओं को सीट शेयरिंग का फार्मूला सौंपेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा व टकसाली नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सियासी माहौल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में कैप्टन भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करेंगे। शेखावत उनके सीट शेयरिंग फॉर्मूले को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अवगत कराएंगे। जिसके बाद शुक्रवार को शाम कैप्टन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर आगे की रणनीति पर बात करेंगे।

विज्ञापन


2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव फतेह करने के लिए कैप्टन लगातार सक्रिय हैं। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठन के साथ ही वह भाजपा व अन्य टकसाली दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। हाल ही में भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से उन्होंने अपने सिसवां फार्म हाउस में मुलाकात की थी।

जहां दोनों के बीच पंजाब चुनाव की जीत के फार्मूले पर चर्चा की गई। कैप्टन ने इस अहम बैठक में भाजपा को अपने सीट शेयरिंग फॉर्मूले से अवगत कराया था। भाजपा सूत्रों के अनुसार कैप्टन का सीट शेयरिंग का फार्मूला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पसंद आया है, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें भाजपा की ओर से दिल्ली आने का न्योता दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन दोपहर के बाद दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार कैप्टन की शुक्रवार को पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात होगी। जिसमें अभी पंजाब फतेह को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह एक विस्तृत रिपोर्ट और सीट शेयरिंग फॉर्मूले को साझा करेंगे। जिसके बाद शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कैप्टन मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस का कैप्टन करेंगे नुकसान

पंजाब के सियासी माहिरों का मानना है कि कैप्टन के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन न कर सीट शेयरिंग के फार्मूले पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसको लेकर कैप्टन लगातार भाजपा के नेताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं।

भाजपा ने अभी तक नहीं खोले पत्ते

पंजाब में भले ही कैप्टन भाजपा और शिअद संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं लेकिन अभी तक पंजाब भाजपा की ओर से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। पंजाब भाजपा अभी तक 117 सीटों पर ही चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। हाल ही में लुधियाना में हुई प्रदेश परिषद की बैठक में भी नेताओं ने अकेले ही चुनाव लड़ने का दावा पेश किया।
पंजाब चुनाव में कैप्टन के साथ जो भी गठबंधन या सीट शेयरिंग का फैसला होगा वह केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा ही तय किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व लगातार पंजाब के नेताओं से संपर्क बनाए हुए है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। - जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव, पंजाब भाजपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें