फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीनों को चुनाव में ये खास सुविधा देगा आयोग

Sun, 12 Oct 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह आर्य ने कहा कि दृष्टिहीन मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर उम्मीदवारों के नाम ब्रेल लिपि में चस्पा किए जाएंगे। जिससे दृष्टिहीन मतदाता खुद उम्मीदवारों के नामों को पढ़ सकें।
विज्ञापन


सभी जिलों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी और वोटिंग के दिन उन मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भी निरंतर दौरा होगा।

आर्य ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं को फोटोयुक्त स्लिप दे दी गई हैं। जो मतदाता किसी कारणवश बीएलओ को नहीं मिल पाए हैं, उन्हें वे स्लिप मतदान के दिन उनके मतदान केंद्र पर भी बीएलओ द्वारा दे दी जाएंगी, ताकि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं है, वे आयोग द्वारा अधिकृत अन्य दस्तावेज दिखाकर अपना वोट डाल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें