फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे जी जान से चाहा, वो कनाडा जाकर निकली बेवफा, ऐसा रंग दिखाया उड़ गए होश

Sat, 03 Feb 2018 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
rape - फोटो : demo photo
विज्ञापन
जिसे प्यार किया और जिसके संग सात फेरे भी लिए, वो कनाडा जाकर बेवफा निकली। उसने पति को वो झटका दिया कि उसकी जान चली गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। कनाडा में रह रही एक महिला ने तलाक देने वाले पति की हत्या का सौदा ढाई लाख रुपये में कर दिया।
विज्ञापन


सुपारी होशियारपुर के रहने वाले एक युवक को दी गई थी। गोराया में घर के बाहर एनआरआई पर 26 जनवरी को गोली चलाई भी गई, लेकिन वह बच गया। देहात पुलिस ने वीरवार को सुपारी किलर गैंग के दो लोगों को काबू किया है। वहीं बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कनाडा वासी मक्खन सिंह की दूसरी शादी जसविंदर कौर से हुई थी। जसविंदर कौर कनाडा की सिटीजन है, लेकिन दोनों में अनबन होने से तलाक हो गया और मक्खन तीसरी शादी करने भारत आ गया। जसविंदर कौर को यह नागवार गुजरा, उसने मक्खन सिंह की हत्या की सुपारी दे डाली।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह निवासी गांव महितपुर और उसके साथी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू निवासी राम कॉलोनी कैंप चंडीगढ़ रोड के तहत हुई है।
विज्ञापन

कार चोरी करके अंजाम दी वारदात

firing
पुलिस के अनुसार कुलवंत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इस काम की सुपारी मक्खन की कनाडा के शहर वैंकूवर में रहती दूसरी तलाकशुदा पत्नी जसविंद्र कौर ने कनाडा से फोन पर बातचीत कर दी थी और सौदा 2.50 लाख रुपये में हुआ था। कुलवंत सिंह ने बताया कि उसने अपने दोस्तों अरुण कुमार उर्फ जोगा, सूरज नाथ निवासी बजवाड़ा, सत्ता और भोला निवासी नकोदर के साथ मक्खन सिंह को जान से मारने की योजना बना गोली चलाई। हालांकि मक्खन का बचाव हो गया।

वहीं हमलावरों की स्कोडा कार खेतों में फंस गई और वे फरार हो गए। पुलिस को स्कोडा कार बरामद हो गई। एसएसपी ने बताया कि कार के नंबर का जिला परिवहन कार्यालय से रिकॉर्ड निकलवाया। पुलिस जांच करती हुई स्कोडा कार के मालिक तक पहुंची, लेकिन हैरानी यह रही कि कार बीते कुछ सालों में 8 लोगों के पास बिकी। पहले 3-4 मालिकों को छोड़ कर किसी ने भी कार अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाई और अंत में पता चला कि कार कुलवंत सिंह ने बीते साल खरीदी थी।

पुलिस ने जब कुलवंत सिंह को हिरासत में लिया तो उसने पुलिस को छकाया कि उसकी कार कुछ दिन पहले चोरी हो चुकी है। पुलिस ने सुपारी लेने वाले गैंग के अलावा कनाडा सिटीजन जसविंदर कौर को भी केस में नामजद कर लिया है।

अरुण जोगा की गिरफ्तारी से खुलेगा पूरा राज
पुलिस टीमों का पूरा ध्यान जोगा की गिरफ्तारी पर है, वह फरार चल रहा है। जोगा की गिरफ्तारी से ही बाकी आरोपी बेनकाब होंगे। पुलिस को बाकी आरोपियों के नाम तो मिल चुके हैं, लेकिन उनका अता पता नहीं है। एसपी बलकार सिंह के मुताबिक जोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें