चंडीगढ़ में 22 दिसंबर को एक ही दिन तीन प्रतियोगिता परीक्षा ने इसके प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। दरअसल इन तीनों प्रतियोगियों को कई प्रतिभागियों ने भरा है, लेकिन अब यह तीनों परीक्षा एक ही दिन होने की वजह से वे मात्र एक ही परीक्षा में दे पाएंगे, जिस वजह से इन दिनों सभी प्रतिभागियों में काफी निराशा है।
इस दिन चंडीगढ़ एडमिनिट्रेशन क्लर्क एग्जाम, एलआईसी मैंस सहायक एग्जाम और पंजाब टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट हैं। तीनों का समय भी लगभग मिलता जुलता है। इस वजह से कई प्रतिभागी दो परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। जबकि इन तीनों परीक्षा के लिए ये प्रतिभागी एक साल से तैयारी कर रहे हैं।
हरियाणा के रिटायर्ड मास्टर मदन लाल शर्मा ने कहा कि इस तरह तीन परीक्षा एक ही दिन होने से कई हजारों प्रतिभागियों को रोजगार पाने का मौका छीना जा रहा है, क्योंकि वे तीनों परीक्षा में चाह कर भी हिस्सा नहीं ले पा सकेंगे। वहीं, प्रिंसिपल रमेश बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन एवं अन्य परीक्षा आयोजकों को तीनों परीक्षा की तारीख को चेक करना चाहिए था।
इसके बाद उन्हें परीक्षा की तारीख को फाइनल करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह एक बड़ी लापरवाही है।
कई प्रतिभागी कर चुके हैं तारीख बदलने का आग्रह
एक प्रतिभागी ने बताया कि वे छह महीने से इन तीनों परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बेरोजगारी के इस दौर में ये तीन परीक्षा रोजगार पाने का सपना जैसा है। इसके लिए काफी तैयारी की है। अब एक ही दिन ये परीक्षा होने से समझ नहीं आ रहा कि किस परीक्षा में हिस्सा लूं।
प्रतिभागी ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के क्लर्क भर्ती परीक्षा की तारीख बदलने के लिए कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ प्रशासक, गृह सचिव और डिप्टी कमीशनर को ईमेल कर आग्रह किया है। हालांकि अभी तक उनको कोई सूचना चंडीगढ़ प्रशासन से नहीं मिली है। प्रतिभागी ने बताया कि उनके ही सहयोगी प्रतिभागियों के साथ भी ऐसा हुआ है, जिन्होंने तीनों परीक्षा भरी हुई थीं।
हजारों प्रतिभागी हो सकते हैं प्रभावित
एक अन्य प्रतिभागी ने बताया कि एलआईसी एवं पंजाब टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट की तारीख एक महीने पहले घोषित थीं। चंडीगढ़ प्रशासन ने अचानक तारीख को तय किया, जिस वजह से हजारों प्रतिभागी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी चंडीगढ़ प्रशासन को क्लर्क परीक्षा की तारीख को बदलने के लिए गृहसचिव एवं डिप्टी कमीशनर को ईमेल के जरिए आग्रह मेल की है।
तीनों परीक्षा का समय...
चंडीगढ़ प्रशासन के क्लर्क भर्ती परीक्षा : 22 दिसंबर सुबह 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2 से 4 बजे
एलआईसी मैन एग्जामिनेशन फार असिस्टेंट : 22 दिसंबर दोपहर एक बजे
पीएसटीआईटी टेस्ट : 22 दिसंबर सुबह 10 बजे