हरियाणा की बेटियों ने 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया और लड़के पीछे रह गए। ओवरऑल उत्तीर्ण प्रतिशतता 64.50 रही। 73.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और लड़कों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 57.58 रही। इस बार सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से और ग्रामीण अचंल के बच्चों ने शहर में रहने वाले बच्चों से बेहतर परिणाम दिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार शाम चार बजे सीनियर सेकेंडरी कक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह व सेक्रेटरी अनिल नागर ने रिजल्ट के आंकड़े साझे किए। चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में दो लाख 10 हजार 867 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, इनमें से एक लाख 36 हजार आठ उत्तीर्ण हुए। 42 हजार 245 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट और 30 हजार 966 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। लड़के-लड़कियों के लिहाज से देखें तो एक 18 हजार 866 छात्रों ने परीक्षा दी, इनमें 68 हजार 446 पास हुए।
92 हजार एक लड़कियों में से 67 हजार 562 पास हुईं। लड़कों की तुलना में 15.86 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां पास हुईं। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में सरकारी स्कूलों बेहतर परिणाम दिया। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 65.57 रही, जबकि प्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतता 63.16 रही है। राजकीय एडिड विद्यालयों की पास प्रतिशतता 66.38 रही। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 66.92 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 60.26 रही है।
विज्ञापन
केवल 36.73 प्रतिशत पास हो सके स्वयंपाठी
result
- फोटो : demo photo
सेक्रेटरी ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 36.73 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 37 हजार 767 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 13 हजार 871 पास हुए।
पिछले छह साल की उत्तीर्ण प्रतिशतता
वर्ष प्रतिशतता
2011 72.85
2012 67.82
2013 59.31
2014 72.91
2015 54.00
2016 62.40