फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ध्यान दें, पीयू पहले से चल रहे कोर्सों में बदलाव करने जा रही है

Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में अगले सेशन के लिए किसी नए कोर्स पर तो मोहर नहीं लगी है, लेकिन जो पहले से कोर्स चल रहे हैं उनमें कुछ बदलाव जरूर हो रहे हैं। यानी अगले सेशन में कोर्स पुराने लेकिन दाखिले का तरीका नया होगा। हालांकि बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्स शुरू करने का प्रावधान था, लेकिन फिलहाल इसे हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन


वहीं अगर चंडीगढ़ में कॉलेजों के दाखिले के तरीके की बात करें तो इस बार सेंट्रलाइज्ड तरीके से एडमिशन होने हैं, जिसकी तैयारी जोरों पर हैं। फिलहाल पीयू में परीक्षाओं का दौर चल रहा है, लेकिन साथ ही कुछ पीजी कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित कुछ रिकॉर्ड पिछले दिनों लगी आग में जल गया था, लेकिन बैकअप से डाटा वापस लिया जा रहा है और एंट्रेंस एग्जाम अपने तय समय पर होंगे।

लेटरल इंजीनियरिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी
पीयू की तरफ से लेटरल इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी किया है। इस कोर्स के तहत सीधे सेकेंड ईयर में दाखिला होता है। इस कोर्स के लिए आवदेन करने की आखिरी तारीख 14 जून होगी। 16 मई से इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। टेस्ट चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर-26 और सर्वदानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में 2 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलबी का टेस्ट होगा ऑब्जेक्टिव

एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
नए सेशन में एलएलबी में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल आएंगे। पहले जहां यह टेस्ट 75 नंबर का होता था, वहीं अब इसे 100 नंबर का कर दिया गया है। साथ ही पेपर की समय अवधि सवा घंटे से बढ़ाकर डेढ़ घंटा होगी। वहीं इवनिंग लॉ की क्लास छह घंटे रोजाना होने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। क्लास एक बजे से शुरू होगी।

फ्रेंच स्टडी में घटेंगी सीटें
नए सेशन से फ्रेंच स्टडी में सीट कम करने का प्रस्ताव है। पहले जहां 286 सीट होती थी, वहीं अब इन्हें घटाकर 200 किया जाना है। सीट कम किए जाने का कारण कहीं न कहीं इस एक साल वाले कोर्स में छात्रों में रुझान की कमी है।

कम्युनिकेशन स्टडी
कम्युनिकेशन स्टडी के पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए अब एंट्रेंस एग्जाम में 60 फीसदी नंबर लाने होंगे। पहले 50 फीसदी अंक लाने होते थे। यह कदम स्टडी में क्वालिटी लाने के लिए उठाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें