आज के समय में विधार्थियों को सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा सहुलियतें मिल रही हैं। विधार्थियों को इन सहुलियतों का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। सरकार द्वारा चलाए गए प्रवेश प्रोजैक्ट के तहत शिक्षा में बढिया सुधार हो रहा है।
इस उद्देशय को मुख्य रखते हुए सरकारी स्कूलों में सालाना बाल मैगजीन जारी किया जाता है। इन बातों का प्रग्टावा सरकारी प्राईमरी स्कूल गढ़ा कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने व स्टाफ द्वारा हाथ से लिखी गई बाल मैगजीन फुलवाड़ी का तीसरा अंक जारी भी किया गया।
इस मैगजीन को जारी करने के दौरान मुख्य अध्यापिका लक्ष्मी देवी, अध्यापिका अमनदीप कौर, नरिंदर कौर, कमलेश के अलावा विधार्थियों के माता-पिता उपस्थित थे। इस दौरान स्कूल के अद्यापकों व विधार्थियों के माता-पिता ने विधार्थियों द्वारा पेश किए गए शब्द गायन, गिद्दा व कविताओं का आनंद लिया।