इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की दिसंबर 2016 की सत्रांत परीक्षाएं एक दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे देश भर में 890 जबकि विदेशों में भी 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। वहीं कारागारों में भी 91 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है।
इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डा. पूनम सिंह ने बताया कि प्रदेश में छात्रों की सुविधा के लिए कुल 30 केंद्र स्थापित किए जा रहे है, जिसमें चार परीक्षा केंद्र जेल में स्थापित होंगे। इन परीक्षाओं में 13,593 छात्र परीक्षा देंगे। सभी पात्र परीक्षाओं में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर और अपना पहचान पत्र लेकर परीक्षा हॉल में पहुंचे। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा रोलनंबर न मिले तो वे परीक्षा केंद्र में कट लिस्ट में अपना नाम होने की सूरत में पहचान पत्र दिखाकर भी परीक्षा दे सकता है।
बिना पहचान परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। बीसीए और बीबीए परीक्षार्थियों के लिए क्षेत्रीय केंद्र से अलग से हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। लाइब्रेरी विज्ञान, में स्नातक कार्यक्रम के परीक्षार्थी अपने प्रैक्टिकल के परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए अपने परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से संपर्क करें।
इग्नू के शैक्षणिक कार्यक्रम में जनवरी 2017 सत्र के लिए प्रवेश हेतु आवेदन तकी अंतिम तिथि सात दिसंबर 2016 निर्धारित की गई।