फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कारोबारी ने घर में फंदा लगा जान दी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 23 Oct 2024 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर जालंधर के गांव धीना में मोबाइल कारोबारी ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश (25) निवासी गांव धीना के तौर पर हुई है। मुकेश फगवाड़ा गेट में अपनी मोबाइल की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मुकेश को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जांच अधिकारी मंजीत राम ने बताया की उन्हें मंगलवार रात आत्महत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मुकेश के परिवार में उसकी दादी और उसकी पत्नी हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें