फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा: बद्दी से उत्तरप्रदेश जा रही बस पलटी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा, छह घायल

Mon, 20 Sep 2021 04:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

एक धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना छप्पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सवारियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के जरिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
यमुनानगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के बद्दी से आ रही निजी बस रविवार देर रात यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर पलट गई। मिल्कमाजरा टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। बस में सवार मजदूर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। देर रात अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके कारण हादसा हुआ। एक धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। जिसके बाद थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सवारियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। घायलों में रोशन परवीन, अलफीजा, अनोखी, किशन, भूरा और 12 साल का बच्चा संचित शामिल है। ज्यादा चोट लगने के चलते इन सबको एंबुलेंस के जरिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। 


गौरतलब है कि महादेव ट्रेवल्स की बस रविवार रात को बद्दी से कामगारों को लेकर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई थी। मिल्कमाजरा टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बाकी सवारियां सुरक्षित निकाल ली गईं। चालक को नींद की झपकी आ गई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें