फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता

Sun, 24 Oct 2021 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (मुरथल) सोनीपत, जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाईएमसीए, फरीदाबाद और गुरु जंभेश्वर विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में इंजीनियरिंग के कोर्स हिंदी भाषा में शुरू होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक की पढ़ाई इसी सत्र से हिंदी भाषा में होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने शैक्षिक सत्र 2021-22 से हिंदी कोर्स शुरू करने की मान्यता दे दी है। दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालयों में दूरभाष नंबर, ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है।

दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल जिला सोनीपत को विद्युतीय अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है। जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद को यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट: 24 सप्ताह के भ्रूण को गिराने की अनुमति के लिए मां ने लगाई फरियाद, भ्रूण को घातक मस्तिष्क रोग से पीड़ित होने की दी दलील
विज्ञापन


इस तरह करें संपर्क
गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में इमेल katyalgju@gmail.com, anjan_baralwwww@yahoo.co.in, www.gjust.ac.in एवं मोबाइल नंबर 9416494476, 8168176815, दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत के इमेल ugadmissions@dcrustm.org, www.dcrustm.ac.in एवं मोबाइल नंबर 9034608382, जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के ई मेल academics@jcboseust.ac.in, www.jcboseust.ac.in, मोबाइल नंबर 8826350209 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें