फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सीमांत गांव अटारी से पांच किलो हेरोइन बरामद, बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ चलाया संयुक्त अभियान

Wed, 22 Nov 2023 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अटारी गांव की सीमा से सटे बाहरी हिस्से में धान के खेत में जवानों को काले रंग का बैग मिला। पैकेट को सफेद रंग की प्लास्टिक टेप से बांधा गया था। बैग को खोलने पर उसके अंदर सफेद रंग के कपड़े के पांच पैकेट मिले। इन पैकेटों में पांच किलो और 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने बुधवार सुबह सीमांत गांव अटारी के बाहरी क्षेत्र से काले रंग के बैग से पांच किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। बल की टुकड़ी ने यह बरामदगी पंजाब पुलिस की टीम के साथ चलाए संयुक्त अभियान के दौरान की। पुलिस ने हेरोइन युक्त बैग अपने कब्जे में लेने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: सेक्टर 40 में स्कूल के पास खुदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन, गैस लीक होने से बच्चों में मची भगदड़

बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की 144 बटालियन की सी कंपनी की एक टुकड़ी बुधवार सुबह पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर देहाती थाना मजीठा के सीमांत गांव अटारी में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत में एक संदिग्ध बैग पड़ा होने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद ही बल के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की सीमा से सटे बाहरी हिस्से में धान के खेत में जवानों को काले रंग का बैग मिला। पैकेट को सफेद रंग की प्लास्टिक टेप से बांधा गया था। बैग को खोलने पर उसके अंदर सफेद रंग के कपड़े के पांच पैकेट मिले। इन पैकेटों में पांच किलो और 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ के अधिकारियों ने हेरोइन वाले पैकेट को कब्जे में लेने के बाद अपनी जांच मुकम्मल करके उसे घरिंडा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें