फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 'राक्षस' शब्द पर सुरजेवाला को हुड्डा की नसीहत, सभ्य भाषा का करना चाहिए इस्तेमाल

Fri, 18 Aug 2023 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी को मर्यादा में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। हुड्डा ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। एसआरके शब्द मीडिया द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा का समर्थन करने वाले मतदाताओं को राक्षस कहने पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को सभ्य भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर को निशाने पर लेते हुए कहा कि सुरजेवाला तो बोले लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके परिवार तक को इस मामले में घसीट लिया, ये कहां तक ठीक है। 

विज्ञापन


सभी को मर्यादा में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। हुड्डा ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। एसआरके शब्द मीडिया द्वारा बनाया गया है। कैथल और भिवानी में एक साथ कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के एकजुट होने पर कहा कि सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेशभर की सभी 90 विधानसभा सीटों पर दौरे का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। दौरे में उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद रहेंगे।

मामन खान के बचाव में आए हुड्डा

नूंह में हुई हिंसा के लिए विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम उछाले जाने पर हुड्डा ने कहा कि इसमें मामन खान का कोई रोल नहीं है। जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है उसे विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था। हुड्डा ने आरोप लगाया कि असल में नूंह हिंसा में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह विज के साथ साथ सभी के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि गृह मंत्री के पास सीआईडी का विभाग नहीं है, सीआईडी के बिना विज बिना आंख-कान गृह मंत्री बन कर रह गए हैं। चौधरी उदयभान ने कहा कि सरकार ना विपक्ष के सवालों का जवाब दे पा रही है और ना ही मंत्री राव इंद्रजीत के सवालों का। कहा कि अगर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री प्रदेश की जनता को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें