फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 24 साल पुराने अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी काबू, कालका में ईंट भट्ठे में कर रहा था काम

Fri, 18 Aug 2023 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

6 दिसंबर 1999 को मनीमाजरा थाना पुलिस ने अपहरण, शादी का झांसा देकर अपहरण करने, दुष्कर्म, कैद में रखने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता मौलीजागरां में ईंटों के भट्ठे में काम करने वाला एक व्यक्ति था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पीओ एवं समन सेल ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के 24 साल पुराने मामले में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के प्रीतम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे हरियाणा के कालका में ईंटों के भट्ठे से पकड़ा गया है। आरोपी प्रीतम को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


6 दिसंबर 1999 को मनीमाजरा थाना पुलिस ने अपहरण, शादी का झांसा देकर अपहरण करने, दुष्कर्म, कैद में रखने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता मौलीजागरां में ईंटों के भट्ठे में काम करने वाला एक व्यक्ति था। पुलिस को उसने शिकायत दी थी कि उसके सहकर्मी प्रेमपाल, मोहिंदर, हरीश चंद्र, शिशु पाल, प्रीतम और वीरवती नामक महिला ने उसकी बेटी का अपहरण किया और संबंधित अपराध को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Chandigarh: पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ HC जाएगी जूनियर महिला कोच, सीएम पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रीतम को चंडीगढ़ जिला अदालत ने 18 अप्रैल, 2000 को भगौड़ा करार दिया था। पिछले तीन महीने से सेल की टीम उसकी तलाश में थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी हिमाचल प्रदेश चला गया था। वहां वह रेड के दौरान नहीं मिला। बाद में पता चला कि वह 10-12 साल पहले पंजाब शिफ्ट हो गया था। ऐसे में टीम ने होशियारपुर में रेड की और वहां से पता चला कि वह हरियाणा में कहीं शिफ्ट हो गया था। उसे कालका से पकड़ा गया। यहां वह 10 दिन पहले ही शिफ्ट हो गया था। इससे पहले हाल ही में इस मामले में वीरवती नामक महिला आरोपी को होशियारपुर के गढ़शंकर से काबू किया गया था। उससे पहले जुलाई में एक अन्य आरोपी हरिचंद को उत्तर प्रदेश से पकड़ कर लाया गया था। वह एक गुरुद्वारे में सिख के वेश में पाठी बन रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें