फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों टीमों ने आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) मोहाली में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मुकाबला आज मोहाली में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मंगलवार को पंजाब किंग्स की टीम शाम पांच बजे के करीब स्टेडियम में पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर रनिंग करते हुए अपने आप को वार्मअप किया। इसके बाद शॉट के साथ लंबी कैच करने का अभ्यास किया। बाद में टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर पहुंचे। जहां खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ अजमाए। पिछले मैच में बल्लेबाजी में नाकाम रहे कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से जमकर अभ्यास किया। उनके साथ सैम कुर्रन, शाहरूख खान, प्रभसिमरन ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं, गेंदबाजी डिपार्टमेंट से अर्शदीप सिंह सहित अन्य गेंदबाजों ने गेंदबाजी में बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हाथ आजमाए
कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथ नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। टीम से सूर्या कुमार यादव, सलामी बल्लेबाज इशान किशन के साथ अर्जुन तेंदुलकर भी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। गेंदबाज कैमरून ग्रीन ने जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया।

मुकाबला रोमांचक होने वाला है
अभ्यास सत्र के दौरान एक प्रेसवार्ता के दौरान पहुंचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रमनप्रीत सिंह ने कहा कि भले ही हम पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर खेल रहे हैं लेकिन हमारे पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास मोहाली के स्टेडियम में खेलने का अनुभव है। टीम में सभी खिलाड़ी बेहतर करने में लगे हुए हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने वाला होगा।
विज्ञापन


हमें अपना दमदार प्रदर्शन करना होगा
प्रेसवार्ता में पहुंचे पंजाब किंग्स के हेड कोच टेवर बेलिस ने कहा कि भले ही हमने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन हम इस मुकाबले को हलके में नहीं लेने वाले। खिलाड़ियों को अपना पूरा फोकस बेहतर खेल पर रखना होगा। टीम पिछले दिनों से लगातार एक जगह से दूसरी जगह मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए ट्रेवल कर रही है। इसके बावजूद टीम के खिलाड़ी अपने आप को फिट रखने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें