फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 97.25 करोड़ से शहर में बिछाई जाएगी टीटी वाटर सप्लाई की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एसएचपीएससी) की बैठक हुई। इसमें अमृत योजना की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। फैसला हुआ कि शहर के अन्य इलाकों के साथ सभी पार्कों में टर्शरी ट्रीटेड (टीटी) वाटर सप्लाई की लाइन बिछाई जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 97.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में गृह सचिव नितिन यादव, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अमृत के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें शहर में टीटी के पानी की आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था को मजबूत करना और नई लाइनें बिछाने की योजना शामिल रही। चर्चा हुई कि शहर में बड़ी संख्या में खुले स्थान, पार्क, बगीचे और बड़े लॉन वाले घर हैं, जहां सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में टीटी के पानी से 680 पार्कों और ग्रीन बेल्टों की सिंचाई की जाती है और इन लाइनों के बिछाने के बाद सभी 1800 पार्कों की सिंचाई टीटी के पानी से की जाएगी। अमृत 2.0 में 97.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर शहर में टीटी जलापूर्ति प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान चंडीगढ़ में सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई ताकि दक्षिणी क्षेत्रों के ट्रंक सीवर पर सीवर के अत्यधिक भार को कम किया जा सके। 2.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बुड़ैल गांव के पास सेक्टर-35 के ट्रंक सीवर को सेक्टर-44 स्थित ट्रंक सीवर से जोड़ने के लिए एक अतिरिक्त सीवर लाइन को मंजूरी दी गई। समिति ने कजौली वाटर वर्क्स के अपग्रेडेशन पर भी चर्चा की और स्वीकृति दी। समिति ने कजौली वाटर वर्क्स के विभिन्न चरणों में जल आपूर्ति 24 x 7 के तहत अमृत 2.0 से 27.15 करोड़ रुपये की मशीनरी के प्रतिस्थापन के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें