फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारियां शुरू, जानिए कब करें रक्तदान

Thu, 09 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रक्‍तदान
विज्ञापन
10 से 14 जून तक आयोजित होने वाले रक्तदान कैंपों की तैयारियां अंतिम दौर में है। यदि आप भी रक्तदान करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना होगा। कई बार लोग घर से रक्तदान करने के लए निकल पड़ते हैं, लेकिन खुद की कुछ गलतियों के कारण वह इससे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में रक्तदान करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


खाली पेट न करें रक्तदान
- रक्तदान के 24 से 48 घंटे पहले शराब नहीं पीनी चाहिए।
- रक्तदान करने से पहले पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के सही व स्पष्ट जवाब दें
- रक्तदान से पहले व कुछ घंटे बाद तक धूम्रपान से परहेज करना चाहिए।
- जब रक्तदान के लिए डॉक्टर हरी झंडी दे दें तो उसके बाद दो गिलास पानी जरूर पीएं।
- यदि किसी कारणवश से स्वस्थ महसूस न कर रहे हाें तो ऐसी स्थिति में रक्तदान न करें।
- रक्तदान के लिए सही उम्र 18 साल से लेकर 60 वर्ष तक है।

यह होता है फायदा
- रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।
- रक्तदान के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदरुस्ती भी मिलती है।
- रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून निकाला जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है।
- रक्तदान से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।

10 से 14 जून तक यहां लग रहे हैं कैंप
दस जून को अमर उजाला फाउंडेशन और अग्रवाल सभा मनीमाजरा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दूसरा कैंप 11 जून को मोहाली के फेज वन स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल में आयोजित होगा। तीसरा कैंप 12 जून को पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित प्राचीन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। 12 जून को अमर उजाला फाउंडेशन और थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जीएमसीएच-32 में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि यह एक मेगा कैंप होगा। इसमें दिया गया रक्त  थैलेसीमिक बच्चों के काम आएगा। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्री ओंकार दास मित्तल ट्रस्ट पंचकूला, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा व लेदर देन की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर 17 की ब्रिज मार्केट में लगाया जा रहा है।

कैंपों में कर रहे हैं सहयोग
रक्तदान कैंप को शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्रीओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा, नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, गायत्री परिवार ट्रस्ट पंचकूला, यूको बैंक मनीमाजरा टाउन, हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट रजिस्टर्ड चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट विश्वास गोयल सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा कैंप में अग्रवाल सभा मनीमाजरा के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्याम सुंदर मित्तल, आडिटर कम प्रेस सेक्रेटरी सुनील गोयल, सेक्रेटरी योगेश मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट विनोद बंसल, ओआरजी सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता, कालू राम गोयल, प्रेस सेक्रेटरी रविंदर गुप्ता, चीफ पैट्रन राजकुमार गर्ग, वेद प्रकाश तायल, अशोक कुमार गोयल, कुलवंत राय गर्ग, बालकिशन अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, कश्मीरी लाल गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग और रामानंद अग्रवाल, लीगल एडवाइजर योगेश गुप्ता कैंप को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें