फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री ने कहा, फिल्म उड़ता पंजाब में ‘आप’ ने की फंडिंग

Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, फिल्म उड़ता पंजाब में ‘आप’ ने की फंडिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब में नशे पर बनी फिल्म उड़ता पंजाब पर मोदी के मंत्री ने कहा कि इसमें आप ने फंडिंग की है। दरअसल केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने मोहाली पहुंचे केंद्रीय साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उड़ता पंजाब में आप ने फंडिंग की है। उन्होंने कहा कि यह बात जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि आप की फंडिंग पर पहले ही खुलासा कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल की बातों को सीरियस नहीं लेेते हैं। क्योंकि वह अब उनको जान गए हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए वह नए हैं। जल्द ही आप उनके बारे में जान जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित एमआईए भवन में सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे। उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी थे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने दो साल में किए कार्यों के बारे में लोगों को बताने का फैसला लिया है। इसके लिए पूरे देश में सरकार के मंत्री 200 मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य हर पक्ष का विकास है। इसके लिए सरकार दिन रात काम कर रही है। सरकार बनने के बाद हर काम में पारदर्शिता आई है। आप मोबाइल का एक बटन दबाकर सरकार की उपलब्धियों को जान सकते हो। सरकार तक अपनी बात पहुंचा सकते हो।
विज्ञापन


गत कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने बड़े-बड़े घोटाले किए, जबकि उनकी सरकार ने करोड़ों रुपये सरकार के खजाने में डाले है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपकी सरकार के आने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। महंगाई का ग्राफ नीचे आ रहा है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए इसे गिनाया।

इस मौके बीजेपी के राज्य प्रधान व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, बीजेपी के जिला प्रधान सुशील राणा, पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा, बाबी कंबोज, साहिबी आनंद, एमाआईए के प्रधान संजीव वशिष्ट समेत कई बीजेपी नेता और उद्योगपति मौजूद रहे।

अकाली पार्षद पहुंचे, सांसद रहे गायब
केंद्रीय मंत्री के प्रोग्राम में बुधवार को काफी संख्या में अकाली पार्षद पहुंचे। वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में भी पार्षद साथ दिखे। हालांकि, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा प्रोग्राम से गायब रहे। हालांकि प्रोग्राम पूरी तरह कामयाब रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें