फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद सैनी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
BJP सांसद राजकुमार सैनी
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को पुलिस ने वीरवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में गांव सेरहधा जाते समय पूंडरी से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव सेरहधा में उनके कार्यक्रम से पहले कुछ युवकों द्वारा टेंट उखाड़े जाने से पैदा हुए तनाव के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उन्हें तीन घंटे तक पुलिस लाइन में रखा गया। सैनी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया है।
विज्ञापन


गांव सेरहधा में शनिवार को सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा का आयोजन होना था। सुबह 10.00 बजे सांसद सैनी को कार्यक्रम में पहुंचना था। कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस की एक कंपनी की तैनाती के बावजूद 9.30 बजे गांव के कुछ युवकों ने आयोजन स्थल पर लगाए टेंट को उखाड़ फेंका और कुर्सियां तोड़ दीं। सांसद सैनी उस समय गांव फरल में थे।

तोड़फोड़ की सूचना पर डीसी सुनीता वर्मा, एसपी सुमेर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। वहां एक ओर गांव के युवा एकत्रित थे, वहीं दूसरी ओर भारी पुलिस बल और आयोजक राजेश कश्यप भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। उपायुक्त ने तुरंत कार्यक्रम आयोजन की अनुमति रद्द करते हुए गांव में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया। सांसद पूंडरी में पहुंचे, वहां से समर्थकों से मिलने के लिए सेरहधा जाने पर अड़े रहे। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह सांसद को गांव जाने से रोकने के लिए पूंडरी पहुंचे। सांसद ने उनसे कहा कि लोगों की समस्याएं सुनने वह हर हाल में गांव जाएंगे और गाड़ी में बैठकर निकल गए। पुलिस ने उन्हें पूंडरी में ही चौक पर रोक कर हिरासत में ले लिया। उन्हें तीन घंटे तक कैथल पुलिस लाइन में रखने के बाद साढ़े तीन बजे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें