फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का भाई अवैध शराब के साथ काबू, घर में ऐसे चल रहा था कारोबार

Thu, 13 Apr 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता का भाई अवैध शराब के कारोबार करने के मामले में काबू किया गया। पुलिस ने जब उसके घर छापा मारा, तो अधिकारी भी हैरान रह गए।कांग्रेस सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बीच वीरवार को पुलिस ने शहर के एक भाजपा नेता के भाई को अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी अपना अवैध कारोबार अपने घर से ही संचालित करता था। पुलिस ने छापामारी के तहत घर से शराब की 18 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान अंद्रेश कुमार निवासी मोहल्ला घरथौली के रूप में हुई है।  थाना डिवीजन नं एक के प्रभारी इकबाल सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला घरथौली में एक व्यक्ति घर पर ही अवैध शराब का कारोबार कर रहा है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड की। रेड में पुलिस ने आरोपी के घर से 18 बोतल ओल्ड फोकस रम पकड़ी है। 18 बोतलों में पड़ी यह करीब 13500 किमी शराब है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें