पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता का प्रदर्शन में शामिल होने पर धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा पंजाब सरकार के विरुद्ध अपनी विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी। जनता के हक की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस), श्री दुर्ग्याणा कमेटी के महामंत्री अरुण खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान संजीव कुमार अरोड़ा, लाल मिर्चांवाले और राजेश भारद्वाज और पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।