फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 23 उम्मीदवार, इस्तीफों की झड़ी के साथ बुलंद हुई बगावत

Thu, 02 Dec 2021 02:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुरप्रीत हैप्पी वार्ड नंबर-9 से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर पार्षद अनिल दुबे की पत्नी विमला दुबे को टिकट दे दिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बुधवार रात चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इनमें से 17 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इनमें से अधिकतर वर्तमान पार्षदों की पत्नियां या फिर रिश्तेदार हैं। टिकटों की घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुरप्रीत हैप्पी समेत कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 23 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 12 वार्ड के लिए शुक्रवार तक उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। बताया कि प्रत्येक वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया, जिसके बाद, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, प्रदेश के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की। पार्टी ने कई दौर के उम्मीदवारों के सर्वे किए, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल थे। सभी सिफारिशों के बाद हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

सूद ने बताया कि उम्मीदवारों में कई नए लोगों को मौका दिया गया है। पढ़े लिखे लोगों को टिकट मिला है। कहा कि पार्टी ने आया राम गया राम वालों को टिकट नहीं दिया है। वहीं, टिकटों की घोषणा के बाद फैले असंतोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से टिकटों की घोषणा की गई है।

लगी इस्तीफों की झड़ी

भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुरप्रीत हैप्पी वार्ड नंबर-9 से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर पार्षद अनिल दुबे की पत्नी विमला दुबे को टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर उम्मीदवारों के एलान के पांच मिनट बाद ही हैप्पी ने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने एलान कर दिया कि वह गुरुवार को वार्ड नंबर 9 से आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकनपत्र भरेंगे। हैप्पी ने कहा कि भाजपा ने 22 गांवों की अनदेखी की है, पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही इस्तीफों की झड़ी लग गई। मंडल अध्यक्ष चमन लाल, महामंत्री श्याम लाल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष तिलक राज, बलवीर सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, हिमाचल प्रकोष्ठ के वार्ड नंबर नौ के अध्यक्ष सीताराम व अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव धर्मेंद्र सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। वह अपनी पत्नी कमलजीत कौर के लिए टिकट मांग रहे थे।

भाजपा में परिवारवाद हावी

भाजपा ने जो सूची जारी की है, उसमें से 17 उम्मीदवार पहली बार नगर निगम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा ने जिन नए चेहरों को मौका देने की बात कह रही है, उनमें लगभग सभी पार्टी के ही किसी पद पर काबिज नेता की पत्नी या रिश्तेदार हैं। इसकी वजह से भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लग रहा है। 23 नामों की सूची में सिर्फ चार वर्तमान पार्षदों और एक मनोनीत पार्षद को टिकट मिला है। इनमें भरत, कंवरजीत राणा, रविकांत शर्मा और दिलीप शर्मा शामिल हैं। मनोनीत पार्षद सचिन लौहटिया हैं।

वार्ड नंबर और उम्मीदवार

वार्ड-1 मनजीत कौर (भाजपा प्रदेश सचिव हुकम चंद की पत्नी)
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-3 दलीप शर्मा (वर्तमान पार्षद)
वार्ड-4 सविता गुप्ता (पूर्व डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल की पत्नी)
वार्ड-5 निकिता गुप्ता (महिला मोर्चा की पूर्व सचिव एवं भाजपा नेता देशराज की बहू)
वार्ड-6 सर्वजीत कौर ढिल्लों (वर्तमान पार्षद जगतार सिंह ढिल्लों की पत्नी)
वार्ड-7 मनोज सोनकर (व्यापारी एवं एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष)
वार्ड-9 विमला दूबे (वर्तमान पार्षद अनिल दूबे की पत्नी)
वार्ड-10 राशि भसीन (जिला अध्यक्ष मनु भसीन की पत्नी)
वार्ड-11 अनूप गुप्ता (भाजपा नेता स्व. राजेश गुप्ता के बेटे)
वार्ड-13 प्रिंस भंडूला (मेडिकल एवं फार्मा सेल के संयोजक)
वार्ड-15 गोपाल शुक्ला (वर्तमान पार्षद चंद्रवाती शुक्ला के पति)
वार्ड-17 रविकांत शर्मा (वर्तमान मेयर)
वार्ड-20 देबी सिंह (प्रदेश कार्यालय सचिव)
वार्ड-23 नेहा अरोड़ा (महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष)
वार्ड-24 सचिन लौहटिया (मनोनीत पार्षद)
वार्ड-27 रविंद्र रावत (व्यापारी)
वार्ड-28 जसविंदर कौर (महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव)
वार्ड-29 रविंद्र पठानिया (जिला अध्यक्ष)
वार्ड-30 संजीव ग्रोवर (ट्रेडर सेल के सह संयोजक)
वार्ड-31 भरत कुमार (वर्तमान पार्षद)
वार्ड-33 कंवरजीत सिंह राणा (वर्तमान पार्षद)
वार्ड-34 भूपिंद्र शर्मा (उत्तराखंड सेल के संयोजक)
वार्ड-35 राजिंद्र कुमार शर्मा (जिला अध्यक्ष)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें