फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बेअदबी के शक में हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पब्लिसिटी पाना चाहता था आरोपी रमनदीप, मृतक की पहचान हुई

Wed, 17 Jan 2024 07:50 PM IST
ajay kumar महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब में बेअदबी के शक में युवक की हत्या मामले में एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी निहंग पेशेवर अपराधी है। उसका धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। वह अपराधी मानसिकता का व्यक्ति है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेअदबी के शक में फगवाड़ा में हुई हत्या के मामले में एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने युवक की हत्या पब्लिसिटी के उद्देश्य से की थी। मृतक की पहचान विशाल कपूर के तौर पर हुई है। फोन पर बातचीत में एडीजीपी ढिल्लों ने बताया कि निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ पेशेवर पर अपराधी है। उसकी आय के स्रोत भी संदेहास्पद है। उसकी गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अपलोड कर वह फंडिंग जुटाता है और वह अपराधी मानसिकता का व्यक्ति है। उसका धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि उसने निहंग का बाना भी सिर्फ और सिर्फ पैसे जुटाने की खातिर पहना है। बता दें कि कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा की अदालत में पेश कर आरोपी रमनदीप सिंह मंगूमठ का सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा पातशाही छेवीं चौड़ा खूह में बेअदबी के शक में मंगलवार की सुबह युवक की तलवार से हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें