फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सियासी पार्टी और गठबंधन को लेकर छोटेपुर ने किया बड़ा ऐलान

Wed, 21 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नई सियासी पार्टी और उसके बाद गठबंधन को लेकर 'आप' के पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बड़ा फैसला लिया।छोटेपुर गुट ने तय किया है कि पहले वे नई सियासी पार्टी बनाएंगे। उसके बाद समान विचारधारा वाले लोगों, फोरम या पार्टियों से गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन


छोटेपुर गुट कई दिनों से इसी उधेड़बुन में लगा था कि पहले अपनी पार्टी बनाई जाए या सभी को साथ लेकर एक नई सियासी पार्टी बनाई जाए। पहले छोटेपुर गुट के ज्यादातर लोग इस बात पर सहमत थे कि सभी को साथ लेकर एक ही पार्टी बनाई जाए।

इसे लेकर संबंधित लोगों से बातचीत भी हुई है। जिसके बाद अब छोटेपुर गुट ने फैसला किया है कि वह पहले अपनी पार्टी बनाएंगे। उसके बाद गठबंधन किया जाएगा क्योंकि उनका वॉलंटियर बेस दूसरे लोगों से काफी ज्यादा है। नई पार्टी केलिए करीब दस नामों पर विचार चल रहा है। पार्टी के नाम में पंजाब जरूर शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने के अंत में हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
छोटेपुर गुट की कोशिश है कि इस माह के अंत तक नाम फाइनल कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि अक्तूबर के पहले सप्ताह में पार्टी का औपचारिक एलान कर दिया जाए। छोटेपुर गुट यह भी समझ रहा है कि चुनाव में समय कम है।

ऐसे में संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना मुश्किल है। इसे देखते हुए अभी से संगठन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जोन और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की प्रक्रिया भी अंदरखाते शुरू कर दी गई है।

कमेटी ने की सभी से बातचीत
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने को बातचीत करने के लिए तीन मेंबरी कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब फोरम के नेताओं, डॉ. धरमवीर गांधी, हरिंदर खालसा केअन्य छोटी पार्टियों के लोगों से बातचीत की है।

कमेटी के सदस्य एचएस किंगरा ने कहा कि पंजाब के हित में सभी का रुख सकारात्मक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सियासी पार्टी बनने के बाद सभी लोग साथ आ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें