फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ऑटो में लगी आग, एक साल में हो चुके थे 113 चालान, ज्यादातर रात 11 से सुबह 5 के बीच के

Mon, 11 Sep 2023 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौलीजागरां थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब तीन बजे मौलीजागरां थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक पंजाब नंबर के एक ऑटो में आग लग गई थी। ऑटो में अचानक आग लगने से ऑटो चालक का हाथ भी जल गया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जला ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मौलीजागरां में विकास नगर लाइट प्वाइंट के पास शनिवार रात तीन बजे पंजाब नंबर के एक ऑटो में अचानक आग लग गई। खास बात यह है कि जिस ऑटो में आग लगी, उसके 14 अगस्त 2022 से लेकर 9 सितंबर 2023 तक खतरनाक ड्राइविंग/लाल बत्ती जंप और जेब्रा क्रॉसिंग के कुल 113 चालान हुए हैं। वहीं, पिछले महीने 31 दिनों में 15 चालान हुए थे।
विज्ञापन


लाखों रुपये के चालान लंबित
इस ऑटो के ज्यादातर चालान देर रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच हुए हैं। अधिकतर चालान लाल बत्ती जंप करने के हैं। ऐसे में इस ऑटो के लाखों रुपये के चालान हो चुके हैं। हालांकि सरकारी वेबसाइट पर सभी चालानों का स्टेटस लंबित प्रदर्शित हो रहा है। यातायात पुलिस के हाई रेजोल्यूशन कैमरों ने यह चालान किए हैं। ऐसे में यह पता चलता है कि ऑटो का चालक रात के वक्त ही यातायात नियमों की उल्लंघना करता था।

ऑटो चालक का हाथ भी जला
मौलीजागरां थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब तीन बजे मौलीजागरां थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक पंजाब नंबर के एक ऑटो में आग लग गई थी। ऑटो में अचानक आग लगने से ऑटो चालक का हाथ भी जल गया था। थाना पुलिस के मुताबिक, मामले में डीडीआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक हल्लोमाजरा का रहने वाला है और उसका नाम अमृत बताया गया है। वहीं, सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, ऑटो मुबारकपुर (एसएएस नगर) के राजेश कुमार नामक व्यक्ति के नाम दर्ज है। ऐसे में यह भी संभव है कि उसने अमृत को ऑटो आगे किराए पर चलाने को दिया हो।

आग लगने से पहले भी कटा था चालान
9 सितंबर को भी इस ऑटो का चालान हुआ था। रात 1.42 बजे आखिरी चालान के बाद इसमें आग लग गई। इससे पहले 24 अगस्त को रात 3.01 बजे, 22 अगस्त को रात 2.28 बजे, 17 अगस्त को रात 12.23 बजे और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रात 2.48 बजे चालान हुआ था। 14 अगस्त को भी सुबह 5.13 बजे, 13 अगस्त को सुबह 4.06 बजे, 11 अगस्त को रात 12.24 बजे, 10 अगस्त को रात 2.39 बजे और इसी दिन एक घंटे पहले रात 1.39 बजे ऑटो का चालान हुआ था। यही नहीं 9 अगस्त रात 1.58 बजे, 6 अगस्त को रात 3.06 बजे, 5 अगस्त को रात 1.54 बजे और 2 अगस्त को 3.54 बजे और 2.50 बजे और एक अगस्त को रात 12.38 बजे इस ऑटो का चालान हुआ था।

इन जगहों पर हुए ज्यादातर चालान
ऑटो चालक के ज्यादातर चालान सेंट्रा मॉल वाली सड़क, ट्रिब्यून चौक वाली सड़क, पिकाडली चौक वाली सड़क, लेबर चौक वाली सड़क, एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट वाली सड़क, अरोमा लाइट प्वाइंट वाली सड़क, हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट वाली सड़क और आयरन चौक वाली सड़क पर हुए हैं। लाल बत्ती जंप के अलावा जेब्रा क्रॉसिंग पर ऑटो खड़ा करने के भी कुछ चालान इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें