फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-25 शूटिंग रेंज के इंचार्ज एसआई हरविंदर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज के इंचार्ज हरविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शूटिंग रेंज में कथित रूप से फैले कुप्रबंधन को देखते हुए उन्हें हटाया गया है। हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी शूटिंग रेंज में पहुंचे थे और नीरिक्षण किया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। सुखना लेक चौकी के इंचार्ज एसआई प्रमोद कुमार को शूटिंग रेंज के इंचार्ज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इससे पहले हाल ही में शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों के लिए यहां सिर्फ दो घंटे प्रेक्टिस करने और शूटिंग रेंज में कोच और खिलाड़ियों के खाना न खाने के आदेश की कॉपी यहां चिपकाई गई थी। पूर्व इंचार्ज हरविंदर के मुताबिक, यह कोई नए आदेश नहीं हैं। वर्ष 2016 में तत्कालीन आईजी की ओर से यह आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन

दरअसल, चस्पा किए गए आदेश में नीचे आईजी के दस्तखत और तारीख न होने से इन आदेशों को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। इससे पहले बीते 7 सितंबर को हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक महिला शूटर ने पुलिस को ईमेल के जरिए एक शिकायत भी की थी। इसमें शूटिंग रेंज और यहां बने शौचालय में साफ-सफाई का मुद्दा उठाया गया था। साथ ही महिला शूटर ने कहा था कि पहले यह मुद्दा उठाने पर रेंज में उन्हें तंग-परेशान किया जाने लगा था। इसके अलावा प्रेक्टिस का समय सिर्फ दो घंटे करने को भी अपर्याप्त बताया गया था।
29 अगस्त की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि तत्कालीन इंचार्ज ने रेंज में एक कर्मचारी को लड़कियों के शौचालय की एक वीडियो उसे दिखाने को कहा था। इस वीडियो को शिकायतकर्ता की पूर्व जानकारी के बिना दिखाया गया जो स्पष्ट रूप से उसकी निजता पर हमला था। इससे शूटर मानसिक तनाव में आ गई और उसकी उस दिन उसकी प्रेक्टिस पर भी असर पड़ा था। वहीं शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। खिलाड़ियों के कोच का कहना है कि रेंज में साफ-सफाई का काम यहां कर्मियों का है। ऐसे में खिलाड़ियों को ऐसी वीडियो दिखाना गलत है। वहीं, पूर्व इंचार्ज हरविंदर का कहना है कि साफ-सफाई के मकसद से खिलाड़ियों को आगे जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें