पिता अतर सिंह बेटे को बचाने आए तो हमलावरों ने अतर सिंह पर चाकू से कई वार कर दिए। अनिल की कमर में भी सुआ घोंप दिया। शोर शराबे के बाद लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। लोगों ने पिता-पुत्र को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
वारदात के बाद घर में छाया मातम
वारदात के बाद पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं देर रात तक अतर सिंह के परिवारों में मातम छाया रहा। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों समेत अन्य सभी के बयान दर्ज किए। बताया गया कि आरोपियों का घर अतर सिंह के मकान से कुछ दूरी पर स्थित है।
गली में खड़े होकर रोजाना करते हैं नशा
अतर सिंह के दूसरे बेटे सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी रोजाना गली के बाहर खड़े होकर नशा करते रहते हैं, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसके अलावा वारदात में युवकों के परिजन भी शामिल हैं। उनके उकसाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में पुलिस देर रात तक आरोपियों को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।