फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तस्वीर कुछ कहती है: एट होम कार्यक्रम के बाद भगवंत मान के कान में क्या बोले नायब सैनी, अटकलों का बाजार गर्म

Fri, 16 Aug 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में दोनों सीएम की ये तस्वीर सियासी पारे को भी बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
भगवंत मान के कान में बोलते नायब सैनी। - फोटो : करुण शर्मा/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम को चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पंजाब और हरियाणा के गवर्नर, दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। 
विज्ञापन




एट होम कार्यक्रम की समाप्ति के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विदा लेते समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करीब जाकर उनके कान में कुछ कहा। इसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है। नेताओं और अफसरों के मुंह से अलग अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि उस समय दोनों सीएम के नजदीक खड़े पंजाब के एक मंत्री ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने मान से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में ताल ठोक रही है। एट होम कार्यक्रम में पंजाब के सीएम ने गवर्नर को पंजाबी विरसे से संबंधित प्रस्तुति भी दिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें