फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन की बट से हमले के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 की एक कोठी में किराए पर लिव इन में रह रहे एक व्यक्ति ने उधार देने से मना करने पर मकान मालकिन पर एयर गन की बट से हमला कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को व्यक्ति व महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी विनीत नारायण और धर्मशाला निवासी काजल के रूप में हुई है। आरोपियों ने ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली मकान मालकिन को एयर गन दिखाकर एक लाख रुपये की मांग की थी। उसके पैसे नहीं देने पर एयर गन की बट से सिर पर हमला कर घर की कुंडी लगाकर फरार हो गए थे। सेक्टर-36 पुलिस ने आरोपी व महिला को सेक्टर-43 बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सेक्टर-36 थाना प्रभारी को सूचना मिली कि 30 जून 2021 को सेक्टर-42 निवासी रीता के घर में घुसकर एक लाख रुपये देने से मना करने पर गन दिखाकर हमला कर फरार दोनों आरोपी सेक्टर-43 बस स्टैंड आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाका लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला काजल पहले से शादीशुदा थी और लिव-इन-रिलेशनशिप में थी।
विज्ञापन

छूटा काम, किराया न दे पाया तो बनाई लूट की योजना
पूछताछ में दोनों ने बताया कि सेक्टर-42 स्थित कोठी का टॉप फ्लोर किराए पर लिया था। कोविड के चलते विनीत का काम छूट गया था और मकान का किराया नहीं दिया था। काजल को भी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी थी, इसलिए उन्होंने रुपये लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली रीता के घर में लूट करने की योजना बनाई। पहले उन्होंने रीता के साथ जान-पहचान बनाई। वे उसके घर में घुस गए और एयर गन दिखाकर एक लाख रुपये मांगे तो रीता ने मना कर दिया। इसके बाद विनीत एयर गन की बट से सिर पर हमला कर बाहर से कुंडी लगाकर अपना सामान लेकर फरार हो गए थे। रीता ने पति को फोन किया और उन्होंने आकर दरवाजा खोलकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने रीता की शिकायत पर विनीत और काजल पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें