फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: डिप्टी सीएम रंधावा को अरूसा की धमकी, कहा- आईएसआई एजेंट कहने पर कोर्ट तक ले जाऊंगी

Tue, 26 Oct 2021 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में मचे राजनीतिक घमासान पर पहली बार पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। अरूसा ने कहा कि कभी कैप्टन के पैरों में रहने वाले नेता आज उन्हें नोचने की कोशिश कर रहे हैं। यह पंजाब के लिए बुरा दौर है और लोकतंत्र में एक महिला को बदनाम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अरूसा आलम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेताओं को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें आईएसआई एजेंट बताने वाले नेताओं को वह कोर्ट लेकर जाएंगी। कैप्टन के बचाव में अरूसा ने कहा कि जो लोग पहले कैप्टन के पैरों में रहते थे, वह आज नोचने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के लिए यह बुरा दौर है कि एक महिला को इतने बड़े लोकतंत्र में बदनाम किया जा रहा है। अरूसा ने कहा कि वह पंजाब के नेताओं की राजनीति से बहुत निराश हैं, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतना गिर जाएंगे। रंधावा की टिप्पणी से नाराज अरूसा आलम ने कहा, मेरा आईएसआई से कोई लेना-देना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो कल तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैरों में रहते थे, आज उन्हें छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। वह इन लोगों को कभी माफ नहीं करेंगी। नेता बार-बार मेरी तस्वीरें जारी कर रहे हैं, जबकि उनके भी बच्चे हैं और घर है, जहां उनका परिवार रहता है। इससे पहले रंधावा ने अरूसा के एजेंट होने की जांच की मांग की थी लेकिन सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर आने के बाद उन्हें अपना बयान वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन


रंधावा ने फिर कैप्टन को बनाया निशाना
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को भी अरूसा को लेकर कैप्टन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुरबाणी में भी पराई स्त्री के साथ रहने को गलत बताया गया है। उन्होंने कहा कि अरूसा को लेकर मेरी और कैप्टन में हमेशा तकरार होती रही है। अमेरिका दौरे के दौरान भी उनके और कैप्टन के बीच काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें