फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halwara News: सेना के युद्धाभ्यास काफिले के ट्रक में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं

Thu, 04 May 2023 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

दमकल विभाग के दस्ते के पहुंचने से पहले ही सेना के जवानों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। सेना के ट्रक में आग लगने के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
सेना के ट्रक में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हलवाला में गुरुवार की सुबह सेना के युद्धाभ्यास के काफिले में शामिल ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाखा के समीप हुआ। इस हादसे में किसी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है जबकि तेज हवा के चलते भड़की आग ने सेना के ट्रक में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


दमकल विभाग के दस्ते के पहुंचने से पहले ही सेना के जवानों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। सेना के ट्रक में आग लगने के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के सिलिंडर के सड़क से घिसने से आग भड़की हो। मौके पर नगर काउंसिल दाखा व रायकोट के दमकल दस्ते भी मदद को पहुंचे। राहत की बात यह रही है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें