फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच मेगा परियोजनाओं के लिए 1041 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा प्रोजेक्ट से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) ने विभिन्न जिलों में पांच मेगा परियोजनाओं के लिए कुल 1041 करोड़ रुपये से अधिक के महत्वाकांक्षी प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स न केवल राज्य में महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित करेंगे, बल्कि 7100 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
नक्षत्र बायोफ्यूल्स इंद्री में 380 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह परियोजना मुख्य फीडस्टॉक के रूप में टूटे हुए चावल के अनाज से फर्स्ट जेनरेशन (1जी) इथेनॉल का उत्पादन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली में ऑर्गो फार्मा एंड फ्यूल्स ने थोक दवा निर्माण के लिए एक्टिव फार्मा इंग्रीडिएंट (एपीआई) उत्पादन में 107.21 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी की है। यह परियोजना न केवल खुद को एक आयात प्रतिस्थापन पहल के रूप में स्थापित करती है, बल्कि दवा निर्माताओं को महत्वपूर्ण घटकों की आपूर्ति करने का भी वादा करती है। सरकार कंपनी को 18.16 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देगी। ऑटो कंपोनेंट विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी मिंडारिका प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में 351 करोड़ रुपये के निवेश करेगी। यह परियोजना लगभग 2900 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार कंपनी को 114.40 करोड़ रुपये का इंसेंटिव देगी। वहीं, यूनोमिंडा ईवी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के फरुखनगर में 203 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से न केवल राज्य में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि 3643 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होगे। सरकार टिकाऊ, नवीन परिवहन समाधानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कंपनी को 126.45 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देगी। वहीं, ऑटोमोटिव क्षेत्र में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को आईएमटी रोहतक में 100 एकड़ भूमि में अपनी अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) सुविधाओं का विस्तार करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें